भारत जोड़ो यात्रा के दौरान Rahul Gandhi से मिली लड़की का Video Viral हो रहा !

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान Rahul Gandhi के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं 


राजनीतिक बातों को दरकिनार करके जरा सोचिए अगर अपना कोई सबसे फेवरेट इंसान अचानक आपके सामने आ जाए तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। बचपन में हम सभी के साथ ऐसी हुआ होगा कि टीवी-अखबारों या फिल्मों में दिखने वाली हस्तियों में से किसी एक को बहुत पसंद करने लगते है और उनसे एक बार मुलाकात हो ऐसी भी ख्वाहिशें दिल में पाल लेते हैं। 90 प्रतिशत से ज्यादा के लोगों की ख्वाहिशें धरी की धरी रह जाती हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं उनकी पूरी भी होती हैं। एक ऐसी ही लड़की का वीडियो सामने आया है जिसे रहा चलते हुए उसका फेवरेट इंसान टकरा गया और वो लड़की  खुशी से होने लग गयी। 


जी हां एक राजनेता होने के साथ-साथ राहुल गांधी की भारत में काफी बड़ी फैन फोलॉइंग हैं। वह अपनी कांग्रेस पार्टी की खोई हुई पॉजिशन वापस पाने के लिए और लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। इस समय वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हैं। इस दौरान वह सड़क पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिल रहे है यात्रा कर रहे है। राह चलते हुए उन्होंने एक स्कूल की लड़की को रास्ते में अपने पास बुलाया। लड़की राहुल गांधी से मिलकर इतना खुश हुई मानों उसके सपने पूरे हो गये हो। बच्ची इतना खुश थी कि उसने हंसते हंसते रोने लगी। स्कूल की बच्ची का राहुल गांधी से साथ यात्रा के दौरान मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 


वहींं दूसरी तरफ ये वीडियो चर्चाओं में है की राहुल गांधी ने उस लड़की को उस नोट में एैसा क्‍या दिया जिसे देख वह चुप होकर साइड में चली गई। या फिर कहीं एैसा तो नहीं की उस लड़की का रोना उसका गले मिलना यह सभी राहुल गांधी की एक फिक्‍स स्‍टोरी थी जो वह कैमरे पर दिखाना चाह रहे थे आपकी इस पर क्‍या राय है कमेंट कर जरूर बताएं   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने