मौसम विभाग ने मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, नर्मदापुरम-ग्वालियर संभाग के साथ भिंड, श्योपुरकलां, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, धार, सीधी, पन्ना, दमोह, सागर, डिंडोरी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिले समेत रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तेज और रिमझिम बारिश हो सकती है।
20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश
बुधवार को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। भोपाल में बादल छाए रहे तो शाम को रिमझिम पानी बरसा। नर्मदापुरम, ग्वालियर में एक इंच से ज्यादा पानी बरस गया। वहीं, सीधी, गुना, इंदौर, सतना, रीवा, जबलपुर, बैतूल, मंडला, रायसेन, शिवपुरी, उमरिया, नरसिंहपुर, सिवनी आदि जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से टीकमगढ़ के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया। शिवपुरी में छज्जा गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।
यहां 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी
मध्यप्रदेश में इस सीजन में कई जिलों में 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। ये इलाके हैं- बालाघाट (56 इंच), सागर ( 51 इंच), सिवनी (56 इंच), आगर मालवा (55 इंच), देवास (53 इंच), गुना (61 इंच), हरदा (53 इंच), सीहोर (60 इंच), शाजापुर (50 इंच), विदिशा (60 इंच), मंडला (52 इंच), अनूपपुर (44 इंच), डिंडोरी ( 41 इंच), जबलपुर ( 42 इंच), नरसिंहपुर ( 48 इंच), अशोकनगर ( 45 इंच), बुरहानपुर (43 इंच), इंदौर (40 इंच), मंदसौर ( 40 इंच), नीमच ( 42 इंच), रतलाम ( 44 इंच) और उज्जैन (41 इंच)।
Tags
आज के समाचार