रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बंदर को पकड़ा गया।
दतिया - बंदरों के आतंक से कई घायल, आतंक मचा रहे बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, विगत दिनों माध्यमिक शासकीय स्कूल छल्लापुरा में भी बंदर ने वहां पढ़ने आए छोटे बच्चों को घायल कर दिया था। बंदरों के आतंक के कारण स्कूल आने वाले बच्चे व स्टाफ दहशत में रह रहे थे।
विगीत दिनों भी बंदर स्कूल के अंदर घुस आए और उन्होंने बच्चों को जख्मी कर दिया था। छल्लापुरा में बंदर घूम रहे हैं। जो कई राहगीरों को भी काटकर जख्मी कर चुके था।
वहीं भांडेर रोड़ रघुवंश नगर में आतंक मचा रहा बंदर की सूचना मिलते ही वन टीम ने डीएफओ प्रियांशी राठौर के निर्देशन में रेंजर विनिता सूर्यवंशी एवं डिप्टी रेंजर सुरेश शर्मा नेतृत्व में बंदर को पकड़ने के निर्देश दिए।
लगभग एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बंदर को पकड़ा गया। शनिवार को भांडेर रोड़ रघुवंश नगर में आतंक मचा रहा बंदर हैं तत्काल वन विभाग की टीम बुलवाई और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद भांडेर रोड़ रघुवंश नगर क्षेत्र से बंदर को पकड़़ लिया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन वन टीम सिद्ध गुरु, अखिल,हरीओम की सराहनीय भूमिका रही।