भारत में बन रहा है दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे




 दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (longest expressway of world) भारत में बन रहा है। 1380 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ेगा। यह छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा। इससे दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में 24 घंटे लगते हैं। यह एशिया का पहला ऐसा हाईवे हैं जिसके निर्माण में वन्यजीवों के लिए ग्रीन ओवरपास की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल यह एक्सप्रेसवे आठ लेन का है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे 12 लेन का किया जा सकता है। इस पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी विकास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे सही मायनों में देश की प्रगति का एक्सप्रेसवे साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने