दतिया - चाइल्डलाइन 1098 की टीम द्वारा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया l सभी बच्चों को बताया गया क्या अगर किसी बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम है तो उसके लिए चाइल्डलाइन कार्य करती है l जिसका टोल फ्री नंबर 1098 है l चाइल्डलाइन टीम उन सभी बच्चों की मदद करती है जो अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं या रास्ता भटक गए हैं या खो गए अकेले बच्चे बीमार बच्चे l सभी बच्चों को बताया गया कि बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार से अपराध किए जाते हैं जैसे बच्चों द्वारा बाल श्रम करवाना, बच्चों को पढ़ाई से वंचित करना, बच्चों से भीख मंगवाना, बच्चों के साथ मारपीट करना, उनका शोषण करना उनके साथ गलत व्यवहार करना, उन्हें गंदी तरह से छूना, बाल विवाह , बच्चों से गलत इशारे करना आदि l अगर ऐसा कहीं किसी बच्चे के साथ होता है तो हमें 1098 पर कॉल करके जानकारी दें l चाइल्डलाइन बच्चे बच्चे की मदद करेगी कार्यक्रम में स्कूल के समस्त अध्यापक व चाइल्डलाइन टीम उपस्थित रही l
