Bigg Boss 16: जारी हुआ शो के नए सीजन का प्रोमो, पहली बार कैमरे के सामने आएंगे बिग बॉस!



कलर्स चैनल ने Bigg Boss 16 शो का प्रोमो जारी कर दिया है। जारी हुए बिग बॉस के इस प्रोमो में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।



कुछ देर पहले ही कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में शो के बीते सीजन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। वहीं शो के होस्ट सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि 15 सालों से बिग बॉस सब का गेम देख रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपना गेम दिखाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इन 15 सालों में सबने अपना अपना गेम खेला, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही सिर्फ कलर्स पर। शो के प्रीमियर डेट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक यह शो इस साल 1 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने