Bhopal में अब 'नमकीन वाले चाचा' का Video Viral


भोपाल में एक नमकीन बेचने वाले व्यक्ति की खूब तारीफ हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स अनोखे और अतरंगी अंदाज में नमकीन बेच रहा है। इस भोपाली शख्स की खूबी इनके भोपाली टोन में बोलने का अंदाज है। इस शख्स को सुनकर ऐसा लगेगा कि यह कोई गाना शुरू करने जा रहा है लेकिन कुछ देर में ये महसूस होगा कि वो गाते-गाते नमकीन की वैरायटी के बारे में जानकारी दे रहा है।

राजधानी की सड़कों और गली मोहल्लों में यह शख्स अपनी स्कूटर पर सवार होकर नमकीन बेचते दिखाई दे रहा हैं। लेकिन इनका पब्लिक रिलेशन बनाने का अंदाज बिल्कुल अलग है। शख्स के नुक्कड़ में नमकीन बेचने का हुनर देख लोग जमावड़ा लगा देते है।

इस शख्स को पहचान उस वक्त मिली, जब किसी ने इनके अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते इंटरनेट पर 'भोपाली नमकीन वाले' चाचा के नाम से वायरल हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने