-प्रेस नोट-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अवैध हथियार रखने के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिये गये निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री दीपक नायक अनुभाग सेवढा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी थरेट व टीम के व्दारा एक व्यक्ति मय अवैध हथियार के पकड़ा। आज दिनांक 13.09.22. को मुखविर की सूचना प्राप्त हुई की सेथरी नहर पुलिया दतिया सेवडा रोड पर एक व्यक्ति अपराध करने की नियत से अपनी कमर में कट्टा लगाये हुये कही जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। मुखिवर की सूचना की तस्दीक हेतु। मय थाना पुलिस वल के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस व गाडी को देख कर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ा और जामा तालासी ली तो आरोपी नेपाल सिंह जाट पुत्र रघुनाथ सिंह जाट उम्र 28 साल नि0 सेथरी के पास से एक 315 बोर का कट्टा व जिन्दा राउण्ड मिला एवं उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 25 (1-ए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी थाना थरेट के अपराध क्र० 122/17 धारा 294,323,506,34 में 4 साल से धारा 299 जा०फी० में फरार था जिस पर श्रीमान पुलिस महोदय व्दारा एक हजार रूपये का ईनाम घोषित था
उक्त कार्यवाही में - उनि विजय लोधी थाना प्रभारी थरेट, उनि जितेन्द्र सिंह कुसवाह मय फोर्स सउनि प्रमसिंह इंदौरिया, सउनि राकेश कुमार, सउनि फुलजेन्स टोप्पो, प्रआर 164 रामजी शरण शुक्ला, आर 323 विमल छारी, आर 764 भानु दुबे, आर 467 विनय त्यागी, की सरहानी भूमिका रही।