बुरहानपुर जिले में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने एक बार फिर निमाड़ मालवा की कमान संभाली । खरगोन और बुरहानपुर के चुनाव तक रहेंगे प्रभारी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूछने पर कहा कि क्या संमन्वय बैठाने आए हैं? तो कहा भाजपा में कभी समन्वय नहीं बिगड़ता यहां का हर कार्यकर्ता तब तक टिकट का दावेदार होता है जब तक कि किसी को टिकट नही मिल जाता। कांग्रेस को डूबता जहाज बताकर उसका कोई दावेदार नहीं है। लेकिन भाजपा में टिकट मिलने तक दावेदार होते है। उसके बाद सभी पार्टी के लिए समर्पित होते हैं। भारतीय जनता पार्टी अतुलनीय पार्टी है और मोदी चालीसा गाते नजर आए। कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं मोदी। g20 के अध्यक्ष है। धारा 370 और रामलला के मंदिर की स्थापना का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।
Tags
मध्यप्रदेश
