ताज़ा मामला कुशमी जनपद के ग्राम लुरघुटी का प्रकाश में आया है। जहां बीते दिन यह नर हाथी रात्रि तकरीबन 10 बजे सांई डोल के जंगलों से निकल कर विजय सिंह पिता रामप्रसाद सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी लुरघुटी के घर पहुंच गया। चूंकि वन विभाग द्वारा हाथी की लोकेशन लुरघुटी गांव की तरफ होने की सूचना ग्रामीणों को दी गई थी। लिहाजा गांव के लोग अलर्ट थे। इसलिए जैसे ही हाथी के आने की आहट घर वालों को हुई तो पूरा परिवार घर से भाग कर आस पास के ग्रामीणों सहित वन विभाग को हाथी के घर ध्वस्त करने की सूचना दी गई। सूचना उपरांत पहुंचे ग्रामीणों एवं वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक यह हाथी आदिवासी परिवार के कच्चे मकान को ध्वस्त कर चुका था। हालांकि घर में रखी सामग्री को हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता इसके पहले ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम द्वारा हाथी को कुंदौर के जंगलों की तरफ खदेड़ दिया गया।
Tags
मध्यप्रदेश
