तीसरे मोर्चे के बैनर तले आज राजधानी भोपाल के गांधी भवन में करीब 8 संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई इस बैठक में तय किया गया कि हम भाजपा कांग्रेस के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। अपनी सरकार बनाओ संविधान बचाओ मोर्चा के सह संयोजक गुलजार सिंह मरकाम ने बताया कि हम समझ गए हैं कि कांग्रेस और भाजपा एक ही हैं वह केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। हम कांग्रेस भाजपा के इस अंतर को समझ गए है औऱ अब हम जनता के बीच जाकर उन्हें बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस केवल आदिवासी समाज, पिछला वर्ग और आरक्षित समाज को ठगने का काम करती है।
Tags
मध्यप्रदेश
