दिग्विजय सिंह ने साधा सरकार पर निशाना


 शुजालपुर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को शुजालपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी समीक्षा की और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

 रेस्ट हाउस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता मैं वर्तमान की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नरेंद्र मोदी से लेकर तो संघ को भी
फर्जी बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार लूटपाट की सरकार है वहां विधायक खरीद के सरकार बनाते हैं फिर लूटपाट मचाते हैं। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पांच लाख रुपए लेकर रिवाल्वर का लाइसेंस बनाते हैं। अगर किसी को इसकी सत्यता जाननी है तो मैं नंबर सहित प्रमाण दे सकता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आर एस एस की शाखाएं फर्जी है ना कोई उनका रजिस्ट्रेशन है ना कोई आधारित खाता सब फर्जीवाड़े में चला रहे हैं। 

ऊंची मानसिकता वाले हैं दिग्विजय सिंह- परमार

उसी पर पलटवार करते हुए राज्य स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि दिग्विजय सिंह ऊंची मानसिकता वाले नेता हैं। वहां अपने गिरेबान में झांक कर देखें। जब उनकी सरकार थी तब के उनके काले कारनामे सबको पता है। हमने देश की व प्रदेश की यथास्थिति को बदला है चाहे और शिक्षा हो या रोजगार। 1947 से तो लेकर यही पढ़ाया गया था वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की, अकबर महान है। यह कांग्रेस की सरकार ने गलत पढ़ाया भारत एक महान देश है और हमारे देश में बहुत सारे महान क्रांतिकारी हुए। वीर सावरकर जैसे लोग इस देश के महान नेता रहे अगर पूर्व दिग्विजय सिंह को जानना है तो प्रदेश में दिख रहे विकास और नई स्कूल शिक्षा नीति को देखना चाहिए कि मध्य प्रदेश में कितना बदलाव है।


Post a Comment

Previous Post Next Post