बुरहानपुर जिले का नेपानगर का जंगल इन दिनों पुलिस और अतिक्रमणकारियों का युद्ध क्षेत्र बना हुआ है। पिछले दो दिनों पुलिस जंगल मे घुसकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का कार्य कर रही है। यही नही यंहा के बदमाश, लुटेरे और इनामी अपराधियो पर भी सख्त कार्यवाही कर मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी के चलते दो दिनों में पुलिस ने कई मकानों को ध्वस्त कर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें महिलाएं भी शामिल है। कल पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा के मामले में 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया था ।साथ ही डकैती में शामिल 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था । इसी के चलते आज फिर एक बार एसपी और पुलिस बल ने ग्राम सीवल, चारण, पानखेड़ा, तेलियाथड़ पर भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी फूल सिंह का मकान भी तोड़ने की कार्यवाही की है। बाकड़ी वन चौकी के मुख्य आरोपी फूलसिंह एवं रेरसिंग के मकानों को पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया गया है। आज पानखेड़ा में 4 बुलडोजर जेसीबी, 8 ब्रजवाहन, एसटीएफ बल, अन्य जिलों से बुलाया गया फोर्स आदि पूर्ण रणनीति के साथ क्षेत्र पानखेड़ा में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में की जा रही है। अभी तकरीबन 50 मकान तोड़ दिए गए हैं, आगे कार्यवाही जारी हैं।
Tags
मध्यप्रदेश
