मुख्यमंत्री ने किया जल प्रदाय परियोजना का मॉडल का अवलोकन


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमृत योजना के तहत प्रगतिरत मुरैना जल प्रदाय परियोजना के प्रदर्शित मॉडल का अवलोकन  किया। 

परियोजना प्रबंधक के.के शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को मुरैना जल प्रदाय परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रभारी मंत्री भरत सिंह कुशवाह, व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कम्पनी की ओर से सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री सोनिका शर्मा व सहायक परियोजना प्रबंधक बलवीर सिंह सिकरवार ने प्रदर्शनी का समन्वय किया। उल्लेखनीय
है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा मुरैना में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने