Atiq Ahmed: अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, live यहां देखें Photo

 




अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।


उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर किया गया है। यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई झांसी में की है।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।



बताया जा रहा है कि झांसी में यूपी एसटीएफ ने असद और गुलाम को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन असद और गुलाम ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पी STF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को मार गिराया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। 

आपको बता दें कि 24 फरवरी को पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही असद और गुलाम फरार थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने