ऑटो से एनाउंसमेंट किया जा रहा है और इनाम की घोषणा भी की है। अभी तक आपने इंसानों के गुम होने पर ऐसा देखा होगा लेकिन दमोह में एक तोते के लिए पूरा परिवार सारे काम छोड़कर तोते की तलाश में लगा है।
दरअसल दमोह के जबलपुर नाका शक्ति नगर कॉलोनी में र
हने वाली पुष्पा खरे के घर में एक तोता पाला था। जिसे परिवार के लोग अपने घर के सदस्य की तरह रखते थे और पूरा दिन तोता परिवार के लोगों के बीच रहता था। और 23 मार्च को तोता कहीं खो गया और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पुष्पा खरे के द्वारा शहर में जगह जगह पोस्टर लगवाए और एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। पोस्टर मे लिखा की मेरा तोता 23 मार्च गुरुवार को उड़ गया है। आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपए और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपए का इनाम दिया जायेगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे हैं और एनाउंस हो रहा है।
Tags
मध्यप्रदेश
