प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से भड़की यूथ कांग्रेस


 भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भूरिया की गिरफ्तारी पर युवा संगठन ने शिवराज सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से हम डिगेंगे नहीं, बल्की डिगाने वालों का हौसला डिगाएंगे।

डॉ भूरिया की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विवेक त्रिपाठी ने कहा, 'शिवराज सरकार ने एक बार फिर अपनी कायरता दिखाई है। जब-जब यह सरकार डरती है पुलिस को आगे करती है। आज भी वही हुआ। यूथ कांग्रेस को रोकने के लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया। लेकिन इससे हम बिलकुल विचलित नहीं हैं। हमारा विरोध और तेज होगा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करेंगे। आज से ही प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से हम प्रदर्शन करेंगे।'

त्रिपाठी ने आगे कहा कि, 'हमें पुलिस, जेल, लाठी और गोलियों का भय दिखाकर निकम्मी शिवराज सरकार हमें डरा नहीं सकती। हम गांधी के वंशज हैं सावरकर के नहीं। हम दोगुनी ताकत से तानाशाही के लड़ाई लड़ेंगे। शिवराज सरकार कितने युवाओं को गिरफ्तार करेगी। एकसाथ लाखों कार्यकर्ता प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेंगे। मध्यप्रदेश के युवा ही शिवराज सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होंगे।'

बता दें  दो दिन पहले राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस ने डॉ भूरिया के नेतृत्व में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया था।इसी मामले भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यूथ कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में इस तरह के प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने