दतिया: वरिष्ठजन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 मार्च रविवार को



दतिया विधायक एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय वृद्धजन कार्यक्रम एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा दतिया के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 मार्च दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुराने फिल्टर के सामने स्थित रेडक्रॉस भवन पर किया जाएगा। 

उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय के ई एन टी विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र भार्गव,मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ एस एन शाक्य,मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ डी एस तोमर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ डी के माटोली,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बी के वर्मा,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ हेमलता सिंह,सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ कुमैल जैदी निःशुल्क अपनी सेवाएं देंगे। 

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव पुनीत टिलवानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आने वाले सभी 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों का तत्काल रजिस्ट्रेशन कर उन्हें निःशुल्क परामर्श के साथ साथ दवाइयां तथा शुगर,बी पी,ई सी जी एवं खून की जांचें आदि की सुविधा भी निःशुल्क मुहैया कराई जाएगी। 

शिविर से संबन्धित किसी भी अन्य जानकारी के लिये मोबाइल नं 9826615460 (पुनीत टिलवानी) एवं 9993667790 (सुबोध शर्मा) से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने