दतिया: रेडक्रॉस सोसायटी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर संपन्न



रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दतिया एवं राष्ट्रीय वृद्धजन कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में रेडक्रॉस भवन दतिया पर निःशुल्क वरिष्ठजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। 


कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस प्रांतीय प्रबन्ध समिति सदस्य सुबोध शर्मा जी ने माँ पीताम्बरा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष आर बी श्रीवास्तव जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

आयोजित शिविर में आने वाले सभी मरीजों का पूर्ण निःशुल्क रजिस्ट्रेशन,चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक सभी परीक्षण जैसे शुगर,रक्तचाप,ई सी जी एवं अन्य खून की जांचें कर दवाइयां तथा फल वितरण किया गया। 


शिविर में जिला चिकित्सालय दतिया के ई एन टी विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र भार्गव,मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ एस एन शाक्य,डॉ डी एस तोमर,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ डी के माटोली,सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ कुमैल जैदी,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ बी के वर्मा,डॉ सरगैंया,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ हेमलता सिंह ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया। 


रेडक्रॉस सोसायटी दतिया सचिव पुनीत टिलवानी ने कहा कि दतिया विधायक एवं गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रयासों के फलस्वरूप आज एक अत्यधिक सफ़ल शिविर का आयोजन संपन्न हुआ एवं इस शिविर में 98 मरीजों नें आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया,उन्होनें आगे सूचना देते हुए कहा कि आज के शिविर में जिन मरीजों के खून की जांचों के सेंपल लिये गये हैं वे सभी मरीज अपनी जांचों की रिपोर्ट बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रेडक्रॉस भवन पर आकर प्राप्त क़र सकते हैं। कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के सदस्यगण के अलावा निखिल पमवानी,मोहित हिंदूजा,मानवेंद्र तोमर,पार्षद सरमन कुशवाह,पार्षद कमलेश सरगैंया,कृष्णा साहनी,कपिल परिहार,ओम शर्मा, मनोज सिद्ध आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने