Budget 2023 Live Updates: आयकर में बड़ी छूट का ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

 

बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2023 FM Nirmala Sitharaman speech live updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के इस बजट को काफी अहम माना जा रहा है. भारत का यह बजट ऐसे समय पर पेश हो रहा है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हो गई है और संभावित मंदी की ओर जा रही हैं. ऐसे में दुनियाभर की नजर मोदी सरकार के बजट पर है.


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है. निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है. दुनिया में भारत का कद बढ़ा है. आईए जानते हैं बजट में बड़े ऐलान और प्रावधान...

अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria
आयटैक्स%
0 से तीन लाख0 फीसदी
3 से 6 लाख5 फीसदी
6 से 9 लाख10 फीसदी
9 से 12 लाख15 फीसदी
12 से 15 लाख20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा30 फीसदी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने