भाजपा की विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेस की विकास ढूंढो यात्रा


 भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 फरवरी से पूरे प्रदेश में विकास यात्राओं की शुरुआत की है और यह विकास यात्राएं 25 फरवरी तक चलेगी और इसका जवाब देने के लिए अब कांग्रेस नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसका नाम दिया है विकास ढूंढो यात्रा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि मध्यप्रदेश में विकास तो कहीं हुआ नहीं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को गुमराह करने के लिए विकास यात्राएं निकाल नहीं है और अब इसी क्रम में कांग्रेस भी कहां विकास हुआ इसको लेकर विकास ढूंढों यात्रा निकालेगी सागर में 8 फरवरी को अनुसूचित जाति वर्ग के भारतीय जनता पार्टी के महाकुंभ पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारी, अधिकारी परेशान हैं और भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के नाम पर राजनीति करने में लगी हुई है जनता ने मन बना लिया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने