केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओरछा में दी 6800 करोड़ की सड़क और फ्लायओवर की सौगात,किए माँ पीतांबरा के दर्शन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में 6800 करोड़ की लागत से 550 किमी लम्बी 18 सड़क परियोजनाओं और फ्लायओवर निर्माण के लिए भूमिपूजन की सौगात सोमवार को दी। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ओरछा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेतवा नदी पर ओरछा से टीकगमढ़ तक उच्चस्तरीय पुल निर्माण का लोकार्पण भी इस मौके पर किया गया। यह पुल 665 मीटर लम्बा है जो 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान ने जिन परियोजनाओं के लिए शिलान्यास किया है उसमें मौहारी के सतई घाट से 40 किमी लम्बे फोरलेन का निर्माण 711 करोड़, सतई घाट से चौका खंड तक 56 किमी फोरलेन निर्माण 1071 करोड़ से, दमोह से शाहगढ़ तक 74 किमी दो लेन सड़क निर्माण 708 करोड़ से किया जाना है। 


साथ ही टीकमगढ़ से ओरछा तक 79 किमी 2 लेन सड़क 741 करोड़, कैथी पढ़रिया कला बायपास, पटना तमोली बायपास, जस्सो बायपास, नागौद बायपास पर 15 किमी टू लेन सड़क निर्माण 158 करोड़, हरपालपुर बायपास 10 किमी टू लेन निर्माण 114 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से सकरिया ककरहटी गुनौर, डिघोरा से एनएच 943 तक 29 किमी मार्ग उन्नयन67 करोड़, गढ़ाकोटा से सागर दमोह रोड पर फ्लायओवर निर्माण 620 मीटर 38 करोड़ रुपए से किया जाना है। 


इसके अलावा 25 किमी लंबे मदियादो रजपुरा रोड का निर्माण कार्य 40 करोड़, सागर लिंक रोड बरखेड़ी से गढ़पहरा 4 लेन ग्रीनफील्ड बायपास का 28 किमी लम्बा निर्माण 525 करोड़, एमपी यूपी सीमा खंड के 44 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 992 करोड़, शाहगढ़ से टीकमगढ़ तक 60 किमी लंबे टू लेन का निर्माण 761 करोड़, एनएच 44 बनगाय खास से एनएच 39 ओरछा तिगैला तक 10 किमी लम्बा लागत 520 करोड़, पवई के चंदिया घाट तक 12 किमी टू लेन बायपास मार्ग निर्माण 146 करोड़, पन्ना- पहाड़ीखेरा 29 किमी सड़क उन्नयन कार्य 82 करोड़, छतरपुर सिटी में आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक 750 मीटर लम्बा फ्लायओवर निर्माण 65 करोड़ तथा सागर सिटी में सिविल लाइन से मकरोनिया रोड तक 520 मीटर लम्बा फ्लायओवर निर्माण 45 करोड़ की लागत से किया जाएगा। 


सीएम चौहान और केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत प्रदेश के अन्य केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में इसका शिलान्यास सोमवार को किया गया।



ओरछा जाने से पहले केंद्रीय मंत्री दतिया पहुँच कर माँ पीतांबरा के दर्शन करने पहुँचे, जहाँ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने