स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 की तर्ज पर दतिया जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 पर जिले में हर-घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जायेगा
कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को जिले में ”हर घर तिरंगा अभियान” के तहत् जिले के नागरिकों ने अपने घरो, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं में बढचढ़ कर भाग लेकर लगभग डेढ़ लाख तिरंगा फहराकर देश भक्ति को ऐतिहासिक वातावरण का निर्माण कर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया था।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस 2022 की तर्ज पर ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सभी लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों , शिक्षण संस्थाआंे में एक झण्ड़ा फहराकर गणतंत्र को मजबूत करने हेतु राष्ट्रीय एकता का परिचय दें। और गणतंत्र दिवस को बड़े धूम-धाम के साथ मनाये।