दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 12 नवम्बर से 13 नवम्बर तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 12 नवम्बर को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंेचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप माँ पीताम्बरा माँई एवं शनिदेव जी की पूर्जा, दर्शन करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप यादव समाज के सामुदायिक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे आप दतिया में स्थित श्री भटनागर के निवास पर एकल भोजन पर जायेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप द हेरीटेज होटल मैन रोड़ दतिया में आयोजित ज्योतिष वास्तु महासम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और श्री मान सिंह कुशवाह के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगे। रात्रि 8 बजे आप गायत्री गार्डन दतिया में श्री रामसहाय छिरौलिया के सुपौत्र के जन्मदिन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा पहुंचेगे।
Tags
आज के समाचार