टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला गुरुवार को नीदरलैंड से होगा। मैच सिडनी में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन इसके पहले प्रैक्टिस और अरेंजमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय प्लेयर्स ने बुधवार को प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, मंगलवार को अच्छा नाश्ता ना मिलने के बाद लंच का बायकाट किया। हालांकि, इसे लेकर BCCI का अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रैक्टिस ग्राउंड होटल से दूर था: यह मामला बुधवार का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-20 वर्ल्ड कप प्रबंधन ने टीम इंडिया को ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। होटल से इस ग्राउंड की दूरी 42 किमी है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने जाने से इनकार दिया।
ठंडा नाश्ता मिला: टीम इंडिया का प्रैक्टिस पर ना जाने के पीछे एक कारण और भी बताया जा रहा है। वह है ठंडा नाश्ता मिलना। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दो घंटे के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन के बाद नाश्ता करने पहुंची तो मेन्यू में फ्रूट्स, 'मेक योर ओन सेंडविच' शामिल थे। यह कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। इसकी शिकायत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संबंधित अधिकारी से की गई।
एक भारतीय टीम के सदस्य ने न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस को बताया- 'फूड मानकों के अनुरूप नहीं था। अभ्यास सत्र के बाद हम सैंडविच नहीं खा सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने मैदान पर फ्रूटस खाए, जबकि बाकी ने होटल में खाना खाया।' इस विवाद के बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने मैच से आराम करने का फैसला किया है।
यह फोटो मेलबर्न का है। भारत-पाक के मैच के पहले टीम इंडिया ने MCG पर प्रैक्टिस की थी।
रोहित ने रिपोर्टर के टिफिन से खाना खाया, प्राइवेट टैक्सी लेनी पड़ी
एक टीवी चैनल के रिपोटर ने बताया कि मंगलवार को प्रैक्टिस के बाद कप्तान रोहित शर्मा को मेरे टिफिन से खाना खाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मेलबर्न से वापसी के लिए प्राइवेट टैक्सी लेनी पड़ी। इतना ही नहीं, जब रोहित सिडनी पहुंचे तो उन्हें कोई रिसीव करने भी नहीं आया। भारतीय कप्तान टैक्सी से होटल तक गए।
कल नीदरलैंड से मुकाबला
टीम को गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे से सिडनी के मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलना है। उसके पहले टीम प्री मैच प्रैक्टिस सेशन के लिए गई थी।
पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया टीम इंडिया ने 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान पर 4 विकेट की रोमांचक जीत हासिल की थी। इस जीत में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन बनाए थे।