दिनांक 03/10/2022 को नशा मुक्त अभियान के तहत कलेक्टर महोदय दतिया संजय कुमार एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता नरेश चौबे के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया के एल भगोरा के मार्गदर्शन में व्रत्त दतिया (ब) प्रभारी सुश्री ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक के द्वारा अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई
1) अवधेश पुत्र लखनलाल अहिरवार, उम्र 38 वर्ष, निवासी बीकर से ग्राम बीकर में 24 हन्टर की केन एवं 02 बोतल हन्टर की कुल 13.3 B.L. बीयर
2) बालगंगा पत्नी अवलेश कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी झडिया कंजर डेरा से पैंता रोड, बीकर पर 05 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा
3) रुबिया पत्नी रामलखन कंजर, उम्र 32 वर्ष, निवासी झडिया कंजर डेरा से सैमई की पुलिया पर 04 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा
4) कामद की टौरिया पर 16 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के अंतर्गत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनमें कुल 25 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 13.3 B.L. हन्टर बीयर जब्त की गई।
जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 8470 रुपए है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री मनीष यादव एवं वाहन चालक श्री जानकी प्रसाद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
आज के समाचार