कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पीतांबारा पीठ दतिया पर टेका मत्था

आज मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग दतिया स्थित जागृत शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ पर मां पीतांबरा, मां धूमावती एवं स्वामी जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे
अल्प प्रवास पर आए मंत्री सारंग ने करीब दोपहर 3 बजे दतिया पहुंचकर सर्वप्रथम मां पीतांबरा के दर्शन किए तत्पश्चात  वनखंडेश्वर महादेव एवं मां धूमावती के चरणों में शीश झुकाया
मां पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर से निकलने के बाद मंत्री सारंग ने दतिया के प्रसिद्ध गोसाई जी की पूरी सब्जी खाने उनकी दुकान पर पहुँचे 
जिसके बाद उन्होंने मंत्री श्री चित्रगुप्त धाम पर पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए जहां कायस्थ समाज द्वारा उनका शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया, उसके बाद मंत्री सारंग एक कार्यक्रम के लिए डबरा निकल गए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने