Bigg Boss 16 में पहुंचे ये 16 कंटेस्टेंट्स देखें यहां इनकी पूरी जानकारी हिन्‍दी में।


टीवी का जाना माना रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन शुरू हो गया है. इस शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2022 को भारतीय टीवी चैनल कलर्स टीवी पर हुआ। शो के सोलहवें सीजन को बिग बॉस 16: गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा के नाम से जाना जा रहा है।


साजिद खान

साल 2018 में मीटू मूमेंट के दौरान साजिद खान परसिमरन सूरी, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा जैसी एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। इस दौरान साजिद हाउसफुल 4 डायरेक्ट कर रहे थे। आरोप लगने के बाद न केवल साजिद को फिल्म से निकाला गया बल्कि उन्हें एक साल के लिए बैन भी कर दिया गया। इसके अलावा भी साजिद 14-15 साल की उम्र में एक हवलदार से झगड़ा करने के आरोप में एक रात जेल में रह चुके हैं।

एमसी स्टैन

पुणे के चॉल से निकलकर बस्ती की हस्ती बने एमसी स्टैन का असली नाम अलताफ शेख है। कम उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर कव्वाली गाते हुए पहले एमसी स्टैन ने बस्ती में पहचान बनाई फिर 2018 से वाटा गाना आने पर ये यूट्यूब से पॉपुलर हो गए। अस्तगफिरुल्ला, खुजा मत जैसे गानों ने एमसी को खूब पहचान मिली। इसी समय एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड ने उनपर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि शो के दौरान एमसी ने बूबा का जिक्र किया था, जो उनकी गर्लफ्रेंड अनम शेख हैं।

गौरी नागौरी

राजस्थान की सिंगिंग और डांसिंग सेंसेशन गौरी नागौरी भी शो में पहुंची हैं। गौरी का असली नाम गौरी मलिक है जो नागौर, राजस्थान में 11 जून 1990 में जन्मी हैं। घरवालों और सोसाइटी के खिलाफ जाकर गौरी ने बतौर डांसर करियर बनाया। गौरी के शो में लाखों की तादाद में दूर गांव से लोग पहुंचते हैं। साल 2019 में गौरी को ले फोटू ले जाने से पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 2017 में गौरी को राजस्थान यूनिवर्सिटी के उद्घाटन में परफॉर्म करने बुलाया गया था। यहां गौरी ने स्टूडेंट्स के सामने बोल्ड डांस किया था, जिससे प्रोग्राम में मौजूद स्टूडेंट्स के पैरेंट्स ने खूब हंगामा किया था।

शालीन भानोट

शालीन भानोट पर उनकी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस दलजीत कौर ने मारपीट के आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत दर्ज करवाई थी। शादी के 6 साल बाद दलजीन ने शालीन और उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का भी केस दर्ज करवाया था। आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया और उनके बेटे जॉर्डन की कस्टडी दलजीत को मिली। शालीन भानोट से पहले दलजीत कौर भी बिग बॉस 13 में हिस्सा ले चुकी हैं।

टीना दत्ता

उतरन फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता भी न्यूड फोटोशूट और पर्सनल लाइफ के विवादों के कारण सुर्खियों में रही हैं। साल 2017 में टीना ने अंकित भाटिया के साथ एक न्यूड फोटोशूट करवाया था। तस्वीर सामने आते ही टीना विवादों से घिर गई थीं। इसके अलावा टीना ने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया है कि वो 5 सालों तक एक ऐसे रिलेशनशिप में थीं, जहां उनका पार्टनर उनपर हाथ उठाता था।

अर्चना गौतम

ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी बोल्ड फिल्म में नजर आ चुकीं अर्चना गौतम भी कई बार विवादों में रही हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद अर्चना ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स ट्रस्ट के लोगों पर संगीन आरोप लगाया था। एक वीडियो जारी कर अर्चना ने बताया कि वीआईपी एंट्री देने के नाम पर उस ट्रस्ट के लोगों ने एक्ट्रेस से 10500 रुपए की मांग की। इस घटना का वीडियो बना रहीं अर्जना के साथ ट्रस्ट के लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। वहीं एक बार अर्जना अपने उस बयान को लेकर विवादों से घिर गई थीं, जब उन्होंने कहा था, अब मैं भगवान रान को नहीं मानूंगी।

श्रीजिता डे

कसौटी जिंदगी की, करम अपना-अपना, उतरन जैसे टीवी शो और टशन जैसी फिल्म में नजर आ चुकीं श्रीजिता भी शो में पहुंची हैं। शो में उनकी एंट्री टीना के साथ हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी दोस्त बताया था, हालांकि बाद में सलमान ने एक वीडियो दिखाते हुए बताया कि श्रीजिता और टीना दत्ता के बीच काफी झगड़े हो चुके हैं। श्रीजिता ने 2021 में अपने जर्मन बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम से आइफिल टावर के नीचे सगाई की थी। श्रीजिता 2020 में शादी करना चाहती थीं, हालांकि कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो सका।

सौंदर्या शर्मा

रांची डायरीज और मेरठिया गैंगस्टर्स में नजर आ चुकीं सौंदर्या शर्मा भी शो में एंट्री ले चुकी हैं। सौंदर्या उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब कोरोना महामारी बढ़ने से वो लॉस एंजिलिस में फंस गईं। सौंदर्या की तीन बार फ्लाइट कैंसिल हुई और उन्हें रिफंड भी नहीं मिला। कई कोशिशों के बाद सौंदर्या को बिना खाने और जरूरी सामान के अकेले विदेश में गुजारा करना पड़ा था।

सुंबुल तौकीर​​​​​​​​​​​​​​

18 साल की सुंबुल तौकीर शो में हिस्सा बनकर पहुंची हैं। सुंबुल को स्टार प्लस के शो इमली से घर-घर पहचान मिली है। बिग बॉस में सुंबुल ने सलमान की नकल उतारकर सबको खूब हंसाया।

अब्दू रोजिक​​​​​​​​​​​​​​

तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक भी बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंचे हैं। अब्दू 19 साल के हैं, हालांकि उनकी कद काठी से वो बच्चे लगते हैं।

मान्या सिंह

मिस इंडिया 2020 में रनर अप रह चुकीं मान्या सिंह भी शो में पहुंची हैं। मान्या मुंबई के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं। स्टेज में मान्या ने बताया कि मिस इंडिया में दूसरा स्थान हासिल करने के बावजूद उन्हें दो साल तक काम नहीं मिला। उनके साथ रंग भेदभाव हुआ है। इस दौरान सलमान ने उन्हें कहा कि शो के बाद उन्हें काम जरूर मिलेगा।

शिव ठाकरे​​​​​​​​​​​​​​

बिग बॉस मराठी के विजेता रह चुके शिव ठाकरे बिग बॉस 16 में पहुंचे हैं। शिव का कहना कि अभी वो सिर्फ महाराष्ट्र में पॉपुलर हैं, लेकिन बिग बॉस 16 से उन्हें देशभर में पहचान मिलेगी।

गौतम सिंह

साथ निभाना साथिया 2, पिंजारा खूबसुरती का, तंत्र, नामकरण और इश्क सुभानअल्लाह जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज में नजर आ चुके गौतम सिंह भी बिग बॉस में आ चुके हैं। गौतम ने सालों पहले बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो पिछले 6 सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। गौतम का चेहरा काफी हद तक ऋतिक रोशन से मिलता है और उन्होंने ऋतिक के गाने पर ही एंट्री ली थी।

निमृत कौर आहलुवालिया​​​​​​​​​​​​​​

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस निमृत शो की पहली कंटेस्टेंट रहीं। निमृत एक्टिंग करियर बनाने से पहले मिस इंडिया मणिपुर बन चुकी हैं। टॉप-12 कंटेस्टेंट निमृत को फिनाले में बेस्ट ईवनिंग गाउन वियर, द टियारा क्वीन जैसे टैग मिले थे। निमृत ने वकालत की है और वो एक प्राइवेट फर्म में बतौर वकील काम भी कर चुकी हैं।

प्रियंका चौधरी- अंकित गुप्ता

उड़ारियां फेम एक्टर्स प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता इस साल बतौर कंटेस्टेंट बनकर शो में पहुंचे हैं। दोनों 2 साल पहले अपने शो उड़ारियां का प्रमोशन करने बतौर न्यूकमर पहुंचे थे। दोनों अच्छे दोस्त हैं, हालांकि स्टेज पर सलमान ने कहा कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने