मंदसौर। जिले में एक बार फिर मुस्लिम युवक द्वारा अपना धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है. युवक ने पूरे रीति रिवाज के साथ हिंदू धर्म अपनाया है. मोहम्मद निसार खान ने अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है. धर्म परिवर्तन के बाद निसार ने हिंदू लड़की रानी से हिंदू रीति रिवाज से शादी भी की. धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद निसार खान सोनू सिंह बन गए हैं.
निसार और रानी ने 8 साल पहले की थी एग्रीमेंट मैरिज: दरअसल 8 साल पहले उज्जैन में मोहम्मद निसार की मुलाकात रानी कायस्थ से हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और एग्रीमेंट मैरिज कर ली. निसार मोहम्मद से बताया कि उनका झुकाव शुरू से ही हिंदू धर्म की तरफ था. हिंदू युवती से शादी के बाद घर में पूजा पाठ करने लगे, लेकिन सनातन धर्म में वापसी करने पर डर लगता था. इसी दौरान जफर शेख से चैतन्य सिंह के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने उनसे संपर्क कर हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा की जाहिर की. इसके बाद उन्होंने अपने संबंधों को हिंदू रीति रिवाज से विवाह का रूप देने की भी चैतन्य सिंह के सामने मंशा जाहिर की.
मोहम्मद निसार से सोनू बना युवक: चैतन्य सिंह के उन्हीं के मार्गदर्शन में निसार ने आज गायत्री मंदिर में विधि विधान से हुए धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया. पंडितों ने उन्हें पहले गौमूत्र और दूध से नहलाया और उनके बाल काटे फिर उन्हें हिंदू धर्म में प्रवेश करवाया. इसके बाद पंडितों ने मोहम्मद निसार को सोनू सिंह का नया नाम दिया. सोनू सिंह ने थोड़ी देर बाद ही रानी से हिंदू रिती रिवाज के मुताबिक शादी कर ली. इस दौरान मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी गायत्री मंदिर पहुंचे. उन्होंने भी दोनों को आशीर्वाद दिया. शादी के बाद उन्होंने भावी जीवन हिंदू धर्म के मुताबिक ही बिताने की बात कही है. गौरतलब है कि मंदसौर में 4 महीने में यह तीसरा मामला है, जब किसी मुस्लिम शख्स ने सनातन धर्म अपनाया है
मंदसौर में मोहम्मद निसार से बना सोनू सिंहhttps://t.co/BYhQuqFqlf#घर_वापसी #सनातनी_परिवार pic.twitter.com/1awZGfHGCV
— News Biography (@newsbiographymp) October 1, 2022