केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।
क्या है PM गरीब कल्याण अन्न योजना
- कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था।
- शुरू में यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फिर इसे बढ़ाया गया और नवंबर 2021 तक के लिए इसे लागू किया गया।
- इसके बाद सरकार इस योजना को आगे बढ़ाती रही। गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है। यह अनाज राशन की दुकानों के माध्यम से लोगों को मिलता है।
DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?
इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें.. (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट
आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 28% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3080 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,080 रुपए हुई। पहले 17% DA के लिहाज से आपको 12,870 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 11% इजाफा कर 28% करने से हर महीने 1210 रुपए का फायदा हुआ।
Source - Dainik bhaskar
