ब्रेकिंग न्यूज़ : अनिल चौहान बने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, विपिन रावत जी की मृत्यु के बाद रिक्त था यह पद

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद से CDS का पद खाली था। चौहान देश के दूसरे CDS होंगे।


पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं जनरल अनिल चौहान:
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2019 को यह पद संभाला था। वे भारतीय सेना के DGMO भी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।


जानिए कौन होता है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ या CDS?

देश का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, इंडियन आर्ल्ड फोर्सेज का मिलिट्री प्रमुख और इंडियन आर्ल्ड फोर्सेज की चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी का चेयरमैन होता है।

- चीफ ऑफ डिफेंस एक चार-स्टार जनरल होता है। CDS रक्षा मंत्रालय द्वारा बनाए गए नए विभाग डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स का प्रमुख होता है।

- रक्षा मंत्रालय में पहले से ही चार विभाग थे- डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन, डिपार्टमेंट ऑफ एक्स सर्विसमेन वेलफेयर और डीआरडीओ, अब पांचवें नए विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स का प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को बनाया गया है।

- सीडीएस की नियुक्ति आर्ल्ड फोर्सेज के बीच आवश्यक तालमेल लाने के लिए हुई है। इसका उद्देश्य सेना में जॉइंटमैनशिप को बढ़ाना है, जिससे संसाधनों की बर्बादी और निर्णय लेने में होने वाली देरी को रोका जा सके।

-दिसंबर 2019 में बने थे जनरल  बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त हुए थे। जिनका निधन 1 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गया था |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने