विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड 85 बर्रई एवं स्प्रिंग वैली में नागरिको के साथ दिवंगत कन्हैयालाल को श्रद्धांजली देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया । ज्ञात हो कि विगत दिवस राजस्थान के उदयपुर में दो आतंकियों द्वारा कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गयी थी । विधायक शर्मा ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है ।
Tags
हमारा भोपाल
